| मां दुर्गा के नवरुप | श्री दुर्गा चालीसा | श्री विन्ध्येश्वरी चालीसा | श्री विन्ध्येश्वरी स्तोत्र |
| दुर्गा मन्त्र | श्री दुर्गा आरती | श्री विन्ध्येश्वरी आरती | श्रीदुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला |
श्री विन्ध्येश्वरी आरती
श्री विन्ध्येश्वरी आरती सुन मेरी देवी पर्वत वासिनी, तेरा पार न पाया ॥ टेक ॥ पान सुपारी ध्वाजा नारियल, ले तेरी भेंट चढ़ाया ॥ सुन० ॥ सुवा चोली तेरे अंग बिराजे, केसर तिलक लगाया ॥ सुन० ॥ नंगे पैरों अकबर आया, सोने का छत्र चढ़ाया ॥ सुन० ॥ ऊँचे ऊँचे पर्वत बन्यो दिवालो नीचे शहर बसाया ॥ सुन० ॥ कलियुग द्वापर त्रेता मध्ये, कलियुग राज सवाया ॥ सुन० ॥ धूप दीप नैवेंद्य आरती, मोहन भोग लगाया ॥ सुन० ॥ ध्यानू भगत मैया तेरे गुण गावैं, मनवांछित फल पाया ॥ सुन० ॥ |