इसके लिए हफ़्ते में एक बार कॉटन बॉल को गुनगुने पानी में भिगोकर होंठो पर कुछ देर रखें जिससे होठों की पपड़ी मुलायम पड़ जाएं।
फिर किसी मुलायम और सूखे टूथब्रश को हलके हाथों से होंठो पर रगड़ें ताकि मृत त्वचा आसानी से निकल जाए। इसके अलावा रात में सोने से पहले होंठों पर पेट्रोलियम जेली लगाकर कुछ देर हलका मसाज करें। फिर ऐसे ही छोड़ दें। दूसरे दिन सुबह चेहरा ठंडे पानी से साफ करके गुलाब की तीन चार ताजी पंखुड़ियां को हथेलियों पर रगड़कर उसके रस को होंठों पर लगाएं। सूखने पर साफ पानी से धो लें।
नमी भी है जरूरी
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर खूब सारा लिप बाम लगाएं फिर अतिरिक्त बाम को पोंछकर या सुखाकर लिपस्टिक लगाएं। फलेवर्ड लिप बाम से बचें। जो बाम आपको सूट करता हो या आप जिसे ज्यादातर इस्तेमाल करती हों उसका ही प्रयोग करें। फटे होंठो के लिए कोई एंटी बैक्टीरियल ऑइंटमेंट का इस्तेमाल करें ताकि संक्रमण न होने पाएं।
आकर्षण बढ़ाने के लिए
आपकी लिपस्टिक होंठों के चारों तरफ न फैले इसके लिए लॉन्ग स्टे लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। या फिर लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों पर हलका फाउंडेशन लगाएं। लेकिन उसके उपर कभी भी ग्लॉस लिपस्टिक का इस्तेमाल न करें।
ऐसा भी करें
गर्मियों में पसीने के कारण लिपस्टिक के इधर उधर फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। लेकिन अगर आप मैट फिनिश लिपस्टिक पसंद नहीं करती है तो न्यूट्रल लाइनर के साथ लिप पेंसिल का प्रयोग करें। ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक जब हलकी पड़ने लगेगी तो आपको बार बार दोबारा आउटलाइन बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपकी पेसिंल फैलने में सख्त है तो पहले अपनी हथेली पर मलकर फैला लें फिर लिप ब्रश की सहायता से होंठों पर लगाएं।
ताकि होंठ भरे भरे लगें
होंठों को बड़ा दिखाने के लिए हलके और चमकदार शेड ज्यादा बेहतर होते है। जबकि गहरे रंग की लिपस्टिक से होंठ छोटे ओर पतले नजर आते हैं। आप एक नया प्रयोग कर सकती है-नीचे के होंठों पर बीचोबीच ग्लॉस से एक बिंदू बनाएं और अंगुली से थपथपाएं। इससे होंठ लंबे और फैले नजर आएंगें। ग्लॉस रोशनी में रिफलेक्ट करता है और होंठ भरे भरे नजर आते हैं।
शिमर लगाएं
अगर गहरा लाल या बरगंडी रंग आपको बेहद पसंद है लेकिन आपके होंठों पर खराब लगता है तो उस पर हलका ग्लॉस लगाएं ताकि उसका रंग हलका हो जाए और आकर्षक लगे। अगर आपके होंठ पियर शेप के हैं तो हलके हाथों से होंठो के बीचोबीच शिमर लगाएं। अन्य सभी प्रकार के होंठो के लिए होंठो के कोनो तक शिमर लगा सकती है।
कोमल होंठो का राज
लिपस्टिक इस प्रकार लगाएं कि होंठ नेचुरल नजर आएं। गहरी आउटलाइन बनाकर लिपस्टिक भरने से होंठ बनावटी नजर आते हैं और उनकी कोमलता खत्म हो जाती है। ऐसा न हो इसके लिए लिपस्टिक अपने निचले होंठों के आर पार लगाएं फिर अपने होंठो को एक दूसरे पर दबाएं ताकि अतिरिक्त लिपस्टिक ऊपर वाले होंठ पर लग जाए। फिर अपनी एक अंगुली की सहायता से लिपस्टिक को होंठों पर सावधानीपूर्वक फैलाएं। अगर आप होंठों पर ग्लॉस लगाना पसंद करती हैं तो इस प्रकार लगाएं कि आपको आईने की जरूरत न पड़े। इसके लिए ऊपर और नीचे के होंठों पर बीचोबीच ग्लॉस लगाएं फिर दोनों होंठों को एक दूसरे पर रखकर दबाएं और इस प्रकार बाहर की ओर फैलाएं जैसे आप किसी दीवार या आसमान को चूम रहीं हों। इस प्रकार दो तीन बार करें।
बनाएं होठों को पतला
जिनके होंठ कुदरती तौर पर मोटे हैं उन्हें गहरे रंग की लिपस्टिक से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से उनके चेहरे पर सिर्फ होंठ अलग से नजर आएंगे। अत्याधिक फैले हुए या बड़े होंठों पर गहरे शेड की और चमकदार लिपस्टिक बहुत खराब लगती है। इससे आपकी आंखे भी छोटी नजर आएंगी। इसकी जगह न्यूड और मैट फार्मूला स्टिक जैसे लैनकम शियर मैगनेटिक लिपस्टिक का इस्तेमाल बेहतर होगा।
निधि गोयल
|