.यू आर हॉट:
महिलाएं अपने लुक, पर्सनालिटी और बॉडी के प्रति काफी सचेत होती हैं। इसलिए प्रशंसा में कहे गए ये शब्द काफी प्रभाव पैदा करते हैं। आपकी पत्नी अथवा महिला मित्र को आपके लिए विशेष होने का अनुभव काफी आत्मसंतुष्टि देगा।
आज की रात यादगार बनाते हैं:
बायोलोजिक रूप से देखा जाए तो पुरूष सेक्स के प्रति अधिक उत्साहित होते हैं। वे हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं। परंतु महिलाओं की ईच्छाएं अलग होती हैं और उन्हे सेक्स के प्रति उतनी आसक्ति नहीं होती है।लेकिन फिर भी कभी-कभी यदि आप अपने पति से यह कहेंगी कि आज की रात 'यादगार' रहेगी तो उन्हें नि:संदेह अच्छा लगेगा। इससे आपके पति अथवा मित्र का आत्मविश्वास जगेगा और उन्हें अहसास होगा कि आपको उनकी परवाह है, और आप भी सेक्स के प्रति उत्साहित हैं।
जी चाहता है बस तुम्हें देखता रहूं:
यह एक आम धारणा है कि पुरूष सेक्स के प्रति अति सवेंदनशील होते हैं। यह धारणा एकदम गलत भी नहीं है। इसलिए आपको चाहिए कि आप अपनी पत्नी को यह अहसास कराएं कि आपके लिए फोरप्ले का उतना ही महत्व है जितना सेक्स का।उन्हें अहसास कराएं कि आपको उनकी जरूरत बस उन कुछ क्षणों के लिए ही नहीं बल्कि हर समय है। यह ऐसी बात है जो हमेशा बोलने की आवश्यकता भी नहीं होती। यदि आप सचमुच अपने पार्टनर से प्यार करते हैं तो यकीन मानिए आपकी आंखें ही बोल देंगी। बस इतना ध्यान रखें कि महिलाओं को सेक्स के प्रति तैयार होने में समय लगता है। इसलिए उन्हें पूरा समय दें।इससे उन्हें यह अहसास भी होगा कि आप इन पलों को उनकी गैर मौजूदगी में भी याद रखती हैं
मैं स्त्री होम पेज
|