मूलभूत शारीरिक तापमान प्रणाली क्या है? (बी बी टी)
यह प्रणाली इस तथ्य पर आधारित है कि अण्डा निःसृति के समय के आसपास शरीर का तापमान 0.5 डिग्री से 1 डिग्री तक बढ़ जाता है। जब तापमान को निरन्तर बढ़ते देखें और अगर वह कम से कम तीन दिन तक रहे तो समझ लें कि अण्डा निःसृत हो गया है, इससे यह समझा जा सकता है चक्र के शेष भाग में सम्भोग करते रहने से गर्भधारण नहीं होगा। |