|
BrandBihar.Com in Media In News Paper (Paper clipping) Dainik Jagran Net Version 21 September 2010 मां को देख फूट पड़ा जाकिर, मां से मिलाया ब्रांड बिहार डाट काम ने
मां को देख फूट पड़ा जाकिर, मां से मिलाया ब्रांड बिहार डाट काम ने पटना, निज प्रतिनिधि : बिछड़ने के बाद मां से मिलते ही 12 वर्षीय मो. जाकिर फफक-फफक कर रोने लगा। इसे मिलाया ब्रांड बिहार डाट काम ने। कोलकाता की चाइल्ड लाईन सिनी आशा ने ब्रांड बिहार डाट काम से संपर्क किया कि बिहार के बेगुसराय का एक बच्चा मां से बिछड़ गया है। अधूरे पते के बाद भी ब्रांड बिहार डाट काम ने बच्चे की मां को ढूंढ़ निकाला। आज बच्चा पटना लाया गया तथा अपनी मां से मिलने के बाद जी भरके रोया। बेगुसराय जिला के गढ़पुरा प्रखंड के सुजानपुर गांव में रहने वाले मो. जाकिर के पिता गुजर गये हैं। पहली मां से तीन पुत्र तथा ये दूसरी मां का संतान है। परिवार के पास 12 बिगहा खेत है। सौतेले भाइयों ने मां-बेटा को खेत से बेदखल कर दिया है। 12 वर्षीय मो. जाकिर अपने मौसेरे भाई नौशाद के साथ बीते जून माह में कोलकाता नौकरी करने गया। एक पर्स कंपनी में कार्य करने लगा। मौसेरा भाई उसे प्रतिदिन दस रुपये दिया करता था। बाद में वह उसे प्रताडि़त भी करने लगा। उसका खाना पीना बंद कर दिया गया। इस दौरान वह अपने ठिकाने से निकल भागा तथा डेढ़ माह भटकता रहा। इसी क्रम में चाइल्ड लाइन पहुंच गया। |